एथलेटिक्स के मैदान में देश के लिए पदक जीतने वाली उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी अब जंगल की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। पान सिंह खेल विभाग तो सूरज पंवार युवा कल्याण विभाग से जुड़ने वाले हैं। इसके साथ ही अन्य खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को भी विभागों से पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
सरकार देगी पदक विजेताओं को नौकरी, खेल विभाग में आएंगे ये 3 खिलाड़ी
इसके लिए छह विभागों में 156 पदों के लिए आवेदन माँगा गया था। इनमें 120 आवेदनों में से 31 का चयन किया गया है। 12वें साउथ एशियन गेम्स 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मान सिंह को खेल विभाग में उप क्रीड़ाधिकारी पद के लिए चुना गया है। एसबीसी एशियन महिला चैपिंयनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली काशीपुर की बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका चौधरी और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली अल्मोड़ा की शुभांगिनी साह को खेल विभाग में सहायक प्रशिक्षक के रूप में नियुक्ति दी जा रही है। यूथ ओलंपिक में सूरज रजत पदक जीत चुके हैं।