सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे राउंड में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने इतिहास रच दिया है।  सुमित ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के दूसरे राउंड में जगह तय की है साथ ही मुख्य दौर के पहले राउंड में उन्होंने 27वीं रैंकिंग वाले एलेक्सजेंडर बबलिक को हार दी है। नागल ने यह मैच सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 7-6 से जीता। एलेक्सजेंडर को इस टूर्नामेंट में 31वीं स्थान मिला है।

नागल 2013 के बाद एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष प्लेयर बन चुके हैं।1989 के बाद पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मैच में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है। 1989 में रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *