प्रदेश में खुलेंगे खेलो इंडिया के खेल सेंटर

नैनीताल : हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खुलेंगे। खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने दिया था।  इस पर अब मंजूरी मिली है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की मंजूरी दी है। इस संबंध में खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने आदेश भी जारी कर दिया है।  खेल सेंटरों में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एनएसआरसी लखनऊ के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *