भारतीय टीम का 14 जून को फ्लोरिडा में होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। टीम इंडिया आज शनिवार को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में कनाडा से खेलेंगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने अब तक 2024 टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते हैं।
शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ भारत के आखिरी ग्रुप मैच के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। दोनों को रिलीज किया जाएगा और दोनों भारत लौट आएंगे। ये दोनों रिजर्व का हिस्सा बनकर अमेरिका गए हैं।

