देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर भर्ती निकाली गईं है। इसके लिए अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह की तरफ से बताया गया कि विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 14 पदों पर सीधी भर्ती होंगी और जो योग्य अभ्यर्थी होंगे 26 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर कर पाएंगे। शैक्षिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के लिए युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
इतना ही नहीं आयोग की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित पद के सापेक्ष दो गुने से कम होने के कारण मेरिट के आधार पर श्रेणीवार, उप श्रेणीवार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को औपबंधित रूप से शाॅर्टलिस्ट किया गया है। संबंधित अभिलेख आयोग कार्यालय में 18 मार्च तक उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

