Navratri Special : नवरात्री व्रत रखे लेकिन ध्यान रखे ये कुछ ख़ास बातें !

बीते दिन शनिवार को चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। जिसका आज दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माँ का दिन है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, आरधान और व्रत करने की परंपरा है। शास्त्रों में उपवास के विशेष लाभ बताए गए हैं। आध्यात्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक लाभ भी मिलेगा। आपको बतादें कि की कई अध्ययनों में पाया गया है कि उपवास करने से पेट के अंगों को आराम मिलता है। इससे पाचन से लेकर वजन को नियंत्रित रखने में भी लाभ होता है। हालांकि चैत्र नवरात्रि की व्रत कठिन माना जाता है। इस समय वातावरण में तापमान भी बढ़ा हुआ होता है। 

अगर डाइट एक्सपर्ट्स की राय की मानें तो,डायबिटीज, हृदय रोग और पहले से ही किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे लोगों को ज्यादा देर खाली पेट नहीं रहना चाहिए। वहीं अगर आप स्वस्थ हैं और व्रत कर रहे हैं तो इन दिनों में कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है, वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। व्रत के दिनों में मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है। फल कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपको पूरे दिन सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक हैं।\नींद पूरी होने से चक्कर आने और सिरदर्द जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। सुनिश्चित करें कि आप रोजाना रात में 7-8 घंटे की उचित नींद पूरी कर रहे हैं। 
व्रत के करने से कमजोरी, थकान और सिरदर्द हो सकता है। व्रत पूर्ण करते समय हमेशा हल्का भोजन करें। यदि आप किसी तरह की दवाइयां ले रहे हैं तो व्रत करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

 व्रत में शरीर के हाइड्रेशन का ध्यानः देना बहुत जरूरी है। विशेषकर इस मौसम में, जब कि तापमान बढ़ रहा हो, आपको खूब मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। खाली पेट नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *