मुख्यमंत्री जयराम जल्द बांटेंगे छात्रों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन

आज हिमाचल दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के तीस हजार मेधावियों को जिस तोहफे का इंतज़ार था उसका समय पूरा होने वाला है। आगामी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों से मेधावियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने का कार्यकर्म तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार शेष है। शैक्षणिक वर्ष 2018-19 और 2019-20 के 20 हजार मेधावियों को लैपटॉप और सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए जाने हैं। 

7 अप्रैल तक हो जाएगी सप्लाई-लैपटॉप की सप्लाई सात अप्रैल तक शिक्षा विभाग को जिलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्मार्ट मोबाइल फोन की खरीद उच्च शिक्षा निदेशालय स्वयं कर रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रति मेधावी 41550 रुपये की कीमत के लैपटॉप देने का फैसला लिया है। कोरोना संकट के कारण बीते दो वर्ष के दौरान लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब कंपनी का चयन कर उसे सप्लाई ऑर्डर दे दिया गया है। पुराने फैसले के तहत स्कूलों में 40735 रुपये और कॉलेज में 47807 रुपये कीमत के लैपटॉप देने पर सहमति बनी थी।उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट फोन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल को वर्ष 2020-21 के मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *