कल से दून में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार,भव्य आयोजन

कल शनिवार को 16 दिसंबर को राजधानी दून में आयोजित होने जा रहे वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। दो दिवसीय फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार इकठ्ठे होंगे और विभिन्न विषयों में आयोजित होने वाले 36 सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे। फेस्टिवल के निदेशक व पूर्व आईएएस डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा कि, 16 और 17 दिसंबर को राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल 100 लेखक इसमें हिस्सा लेंगे। 12 पुस्तकों का विमोचन होगा और तीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

फेस्टिवल का मकसद शब्दों के उत्सव को सबके साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है। वर्षों की तरह इस बार भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए विभिन्न विषयों के सत्रों को जोड़ा जा रहा है। फेस्टिवल में हर उम्र के व्यक्ति के लिए निशुल्क प्रवेश है।इस आयोजन में हिंदी फिक्शन और नॉन फिक्शन का पुरस्कार ‘शहर से 10 किलोमीटर’ और ‘दिनांक के बिना’ को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *