देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिन गुरुवार को 20 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। 131 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93104 हो गई है। देहरादून जिले में 14, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर व टिहरी जिले में संक्रमित निकला है।
आपको बतादें कि बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुताबिक कोरोना का अभी कोई गंभीर मामला नहीं निकला है। अगर किसी को संदिग्ध लक्षण महसूस हो रहे हैं तो सेल्फ आईसोलेशन में ही कुछ समय में स्वस्थ हो जाएंगे। अप्रैल में एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञ के हवाले से जून और जुलाई के बीच चौथी लहर आने की आशंका व्यक्त की गई थी। देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ अब जून के अंत तक चौथी लहर आने का दावा कर रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामले भी एक बार फिर बढ़ रहे हैं।

