आज ही नहीं बल्कि बहनों के लिए कल भी सफर मुफ्त,सीएम के निर्देश 

उत्तराखंड की बहनें कहीं आज ३० अगस्त तो कुछ बहनें कल गुरूवार 31 अगस्त  त्यौहार मनाएंगी इसके लिए सरकार की तरफ से 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा की है। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश भी दे दिए थे।

 राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा देती है। महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं देना होता जिसका खर्च सरकार उठाती है। 

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया और लिखा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *