देहरादून : प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कोटद्वार पहुंचे हैं,यहां गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ होगा। सीएम के आज कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला पुलिस और प्रशासन ने सघन तैयारी की हैं। वे हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:30 बजे ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरेंगे। कार्यक्रम से वो आज ही पनियाली वन विश्राम गृह पहुंचेंगे। और जहां वह भोजन के बाद थोड़ी देर आराम करेंगे। 2:00 बजे वह मॉडल मांटेसरी स्कूल परिसर में अग्निवीर योजना का शुभारंभ करके वहां संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां हुईं हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अतिथियों, पत्रकारों और आम नागरिकों की बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास अवस्थी, सीओ जीएल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है।

