उत्तराखंड में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन,टिहरी में भी उठाई आवाज़ 

देहरादून : जैसा की पहले की खबरों में आ गया था कि आज गुरूवार को उत्तराखण्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करनेगीं। जिसको आज किया गया है।  आगामी दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए है। 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। 
प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में आज से कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

टिहरी में प्रदर्शन –
नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में महंगाई के विरोध में धरना दिया। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *