देहरादून :उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई हैं जिसके चलते राज्य में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक माह में सक्रिय मरीजों में 22 प्रतिशत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार कर चूका हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 48 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 29 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक जून को प्रदेश में 64 सक्रिय मामले थे, जो बढ़कर 318 पहुंचे गए हैं। एक महीने के भीतर सक्रिय मरीजों में लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में 1423 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 48 लोगों को कोरोना संक्रमित पाए गए।बीते दिनों की तरह राजधानी दून में ही सबसे अधिक मामलें हैं हरिद्वार में सात, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार, अल्मोड़ा में दो, चमोली, पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।

