लखनऊ : गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक देदी है जिसके बचाव में राज्यों की सरकार तैयारियों पर है इसी कड़ी में यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इससे बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिया है। और टीकाकरण के अलावा सामान्य बेड और आईसीयू को तैयार रखने, दवाओं के इंतजाम पर भी सख्ती से काम करने के आदेश पारित किए हैं।
हालाँकि अब नए वैरिएंट ओमिक्रॅान को डेल्टा प्लस के मुकाबले तो कम खतरनाक करारदिया गया है लेकिन ज्यस्तरीय स्वास्थ्य परामर्शदाता समिति ने इस नए वैरिएंट से निपटने की रडनीति तैयार की है। समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट की मानें तो,सभी जिलों में तैयारी रखने के निर्देश मिले हैं।
इसके तहत टीकाकरण की गति बढ़ाने, स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने, फोकस सैंपलिंग, सर्विलांस आदि गतिविधियां निरंतर चलती रहेंगी। सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) एवं न्यूनेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) के बेडों की जांच कर उन्हें तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सीजन, लैब, जांच किट के बारे में भी समीक्षा करने के आदेश हैं।
ओमिक्रॉन के खतरे पर यूपी सरकार सख्त,निपटने के लिए पहले से तैयारी के निर्देश

