बड़ी खबर: पंजाब विधानसभा में पारित हुआ अग्निपथ के खिलाफ प्रस्ताव


चंडीगढ़ : लम्बे समय से चल रहे अग्निपथ योजना पर बवाल के बाद आज गुरूवार को पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ है जसिके मद्देनज़र प्रदेश सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा वाले पहले अपने बेटों को अग्निवीर बनाएं। इससे पहले पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के विरोध में प्रस्ताव पारित कर दिया गया। भाजपा के दोनों सदस्यों ने प्रस्ताव को गैर जरूरी बताते हुए इसका विरोध किया। 
इससे पूर्व मंगलवार को पंजाब सदन में शून्यकाल के चलते  विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को जवाबी बोलते हुए भगवंत मान ने कहा था कि अग्निपथ योजना राजग सरकार का एक बेकार और बिना सोची समझी योजना है। ये भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा। 

बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया था कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव से पहले जनता को दी गई गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। इसी कड़ी में मुफ्त बिजली की गारंटी पूरी करने के बाद अब अगली गारंटी के रूप में पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में बजट प्रस्ताव पर बहस के बाद सरकार की तरफ से जवाब देते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय मामलों में वित्त मंत्री ने सरकार का रोडमैप पेश किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *