देहरादून: उत्तराखंड प्रदेेश में सड़क हादसों में अपनी जान गवा देने वाले लोगो के परिजनों को सरकार अब दोगुना मुआवजा देने को तैयार है। इस विषय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन बुधवार को मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को आदेश देदिए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव अब बनाकर शासन को जल्द भेजेगा।
सभी जानते हैं कि राज्य में हर साल ही बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों मारे जाते हैं और इस मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता रहा लेकिन अब दोगुनी की गई है। आज गुरूवार को हुई समीक्षा बैठक के समय मुख्यमंत्री मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए कि मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।
घायलों के लिए क्या बदलाव ? –गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।

