पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नजर आ रही थी। जिससे ना केवल राज्य सरकार बल्कि आमजन ने भी राहत की साँस ली थी। शुक्रवार को उत्तराखंड में कुल 246 मामले प्रकाश में आए थे, लेकिन आज यह मामले एकाएक क़रीब दोगुने हो गए।
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जहां यह मामले 287 थे और 21 लोगों की मौत हुई थी वहीं 24 घंटे बाद शनिवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 463 तक पहुंच गया है। हालांकि मौत के आंकड़े में जरूर दो मरीजों की कमी आई है।
यहाँ एक बात और बता दें की एक दिन के ट्रेंड से कोई ख़ास अंदाज़ा लगाना मुश्किल है लेकिन आने वाले दिनो में यदि ये आँकड़े ऐसे ही बढ़े तो जाहिर तौर पर ये चिंतनीय होगा।

