देहरादून: गौरतलब है कि उत्तराखण्ड की कमान आज फिरसे एक बार सिंह धामी कमर कस चुके हैं। आज राजधानी देहरादून में उनका शपथ ग्रहण समारोह है जहां आज बुधवार 23 मार्च को वो उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। जहां आज समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कौन कौन पहुंचा –
आज इस भव्य समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी उम्मीद है। सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस बात को कहा है। आपको बतादें कि आज कुछ ही देर बाद करीब दोपहर एक बजे शपथग्रहण समारोह शुरू। मुख्यमंत्री धामी को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाजपा शासित प्रांतों की सरकार के मुख्यमंत्री भी आएंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया है। सभी साधु-संतों को और राज्य आंदोलनकारी व मातृ शक्ति, समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रण है जिनके लिए अलग से विशेष व्यवस्था भी की गई है।
भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में,इतिहास बनाया –भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को जीत हासिल कराकर भारी बहुमत से विजयी बनाया है। यह इतिहास भी रचा गया कि महिलाओं ने अधिक मतदान किया। पुष्कर सिंह धामी दूसरे राजनेता हैं जिन्हें दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनका पहला कार्यकाल केवल आठ महीने का था।

