ताजपोशी से पहले मंदिर दर्शन करने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी,और भी कई विधायकों ने की पूजा अर्चना 

देहरादून: सभी को पता है कि आज उत्तराखंड के मुखिया बनने जा रहे हैं पुष्कर सिंह धामी पिछले 8 महीने के कार्यकाल के बाद आज पुष्कर सिंह धामी दुबारा 5 सालों के लिए प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए शपथ लेंगें। जहा पीएम मोदी समेत कई बड़े दिग्गज नेता भी एकत्रित हुए हैं। बजे दोपहर को शुरू होने वाले इस आयोजन से पहले पुष्कर सिंह धामी ने भगवान् का आशीर्वाद लिया है जिसके चलते वो आज सुबह  सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी के साथ महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं।  इसके अलावा दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी पूजा-पाठ करेंगे। वह अपने निकटवर्ती मंदिरों में लोक कल्याण और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-पाठ कर रहे है। 
टपकेश्वर मंदिर में पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा-

अभी कुछ ही देर पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। दूसरी ओर प्रदेश अध्ष्यक्ष मदन कौशिक ने भी मंदिर में मत्था टेका।उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार लौटने पर यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगाँव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार की नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *