रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध 26वे दिन भी ज़ारी,क्या होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध ?

यूक्रेन : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत असफल रही तो तीसरा विश्व युद्ध होने की संभावना बढ़ जाएगी। इधर यूक्रेन की राजधानी कीव से बड़ी खबर आई है ,यहां एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है,और आग की लपटें दूर तक देखी गई। रूसी अल्टीमेटम पर यूक्रेन ने कहा है कि वह मरियोपोल में हथियार नहीं डालेगा। बता दें कि रूसी सेना की ओर से कहा गया था कि यूक्रेनी सेना मरियोपोल में आत्मसमर्पण कर दे. इधर रूस और यूक्रेन जंग के बीच 26 दिन से जारी जंग से बड़ी खबर ये आ रही है कि यूक्रेनी सेना ने अलगाववादियों की खुफिया एजेंसी के कमांडर सर्गेई माशकिन को मार गिराया है।


रूसी सेना ने हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को दावा किया कि किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल ने काला सागर तट पर मायकोलेव बंदरगाह के पास कोस्तियनतिनिवका में यूक्रेन के ईंधन डिपो पर हमला किया. लगातार दूसरे दिन रूस ने किंझाल मिसाइल का इस्तेमाल किया. यह मिसाइल ध्वनि से 10 गुना अधिक गति से 2,000 किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. एक दिन पहले रूसी सेना ने कहा था कि पश्चिमी यूक्रेन के कार्पेथियन में डिलियाटिन के आयुध डिपो को नष्ट करने के लिए किंझाल का पहली बार युद्ध में इस्तेमाल किया गया।