प्रदेश के लिए अहम 48 योजनाओं के लिए केंद्र से 951 करोड़ के ऋण की मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने इसपर हरी झंडी देदी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। आपको बतादें कि वित्त मंत्रालय की तरफ से जिन भी जरुरी योजनाओं के लिए 2023-24 के लिए राज्य को विशेष सहायता स्वीकृत हुई है उनमें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा के लिए 110 करोड़ रुपये, नैनीताल में मॉडल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए 61 करोड़ रुपये, 500 बेड के दून मेडिकल कॉलेज के लिए 60 करोड़, दून मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए 33.98 करोड़ रुपये के ऋण की मदद दी गई है।वर्कशाप के लिए 25 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा सीवरेज योजना के लिए 20.16 करोड़ की मदद मिलेगी।भारत सरकार की ओर से ऋण स्वीकृत किया गया है
केंद्र ने प्रदेश को दी 951 करोड़ की सौगात,सीएम ने किया धन्यवाद

