देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेज़ी से सामने आई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 117 नए संक्रमित निकलकर आने से हड़कंप मचा हुआ है । जबकि 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते दिन सोमवार को एक भी मरीज की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 674 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 82, नैनीताल में 12, हरिद्वार में सात, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली, टिहरी और पौड़ी में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में पांच संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.44 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.20 प्रतिशत दर्ज की गई।
कितनी लगीं डोज़-
प्रदेश में 1.84 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जो देश के टीकाकरण में उत्तराखंड का योगदान एक प्रतिशत से काफी आगे हैं। एहतियाती डोज लगाने में उत्तरकाशी और चमोली जिला सर्वश्रेष्ठ है। वैक्सीन के लिए 1.84 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। अब उत्तराखंड के कदम दो करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लगाने की तरफ बढ़ रहे हैं।
सीएम धामी की अपील-
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज ज़रूर ले।

