खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत

नैनीताल : नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर आज शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की खबर है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकाला गया और ऊपर सड़क तक बड़ी मुश्किल से लाया गया है।, वाहन में कितने लोग और सवार है इसका पता नहीं चला है।क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया और वाहन में अभी तक 9 यात्री मिल पाए हैं करीब 7 की मौत की आशंका है। अभी तक तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों की मौत हो गई हैं। घटना के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *