हादसों का दिन: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा,1 की मौत

ऋषिकेश : उत्तराखंड में हादसों के दिन जारी हैं ,आज मंगलवार को जहां कोटद्वार में स्कूल बस पानी में बह गई वहीँ बीते दिन सोमवार को ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर अचानक से पलटी मार गई। हादसे में एक यात्री की भी मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हुए हैं। इस बस में 33 लोग सवार थे।

आपको बतादें कि थाना देवप्रयाग के प्रभारी  निरीक्षक देवराज शर्मा ने कहा कि सभी यात्री महाराष्ट्र से थे। सभी केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर आ रहे थे। देर शाम हादसे की खबर आई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार 33 लोगों में से 21 लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको अन्य वाहन में बैठकर ऋषिकेश भेज दिया गया। हादसे में संदेश भगत (25 वर्ष) पुत्र काशीराम निवासी पनवेल, नवी मुंबई  महाराष्ट्र की मौत हुई है। हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *