यूसीसी पर भी जनता की ली जाएगी राय : पुष्कर सिंह धामी

 देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित समिति जनता से अब सुझाव लेने के बाद ही फैसले लेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 2025 तक राज्य को देश के श्रेष्ठ राज्यों में भी लाने को कहा है। पहले तीन साल का रोडमैप तैयार हो चुका है।
आपको बतादें की बृहस्पतिवार को सीएम आवास पर मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने 100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को आभार जताते हुए कहा कि वह सरलीकरण समाधान और निस्तारण पर तैयारी में लगे हैं।

सचिवालय में अधिकारियों तक जनता की पहुंच बनाने के लिए ही सोमवार को नो मीटिंग डे घोषित किया है। फील्ड में भी अधिकारियों को रोजाना दस बजे से 12 बजे तक और पर्वतीय क्षेत्रों में एक बजे तक जनता के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *