Big Breaking : हरियाणा में बेबाक माफिया गैंग,डीएसपी की हत्या

नूंह :  नूंह में खनन माफिया खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, कानून को ताक पर रखकर सरेआम अपराध किए जा रहे हैं। नूँह से बड़ी खबर है कि आज मंगलवार को एक खनन माफिया के गुर्गों ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की वहीँ मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव में हुई है। गांव से सटी अरावली की पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को दी गई। इसी सूचना पर मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी के पास खड़े डंपर, उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला घटनास्थल गए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर जांच करके दबिश डलवाई।

कानून को चुनौती देते हुए खनन का खेल
सूत्र कह रहे हैं कि इस खेल में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। अब डीएसपी की हत्या के बाद ऐसे ही कई सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *