नई दिल्ली : आज शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के बाद अब इस मामलें पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने पूछा है कि जब आपने संसद में नेहरू सरनेम रखने का जिक्र किया था तो फिर आपको तो किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी।
प्रियंका ने एक के बाद एक चार ट्वीट करते हुए कहा कि आपने भरी संसद में कश्मीरी पंडित समाज का अपमान किया था और पूछा था कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते हैं। तब तो आपको तो संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया। उन्होंने पूछा कि क्या आपका मित्र गौतम अडानी संसद और भारत की जनता से बड़ा हो गया है?
गांधी परिवार को परिवारवादी कहे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। गौतम अडानी पर सवाल उठाया गया तो आप बौखला गए? कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आपके नेताओं ने शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही और मीर जाफर कहा, एक सीएम ने यहां तक सवाल उठाया था कि राहुल गांधी का पिता कौन है?
भाई की सदस्यता रद्द होने पर ये क्या कर बैंठी प्रियंका

