बॉलीवुड के जाने-माने गायक शान से जुडी आज एक बुरी ख़बर आई है। गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफ़ी समय से शान की माता जी का स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था और वह इलाज़ के लिए अस्पताल में एडमिट थी। उनकी मौत की ख़बर शान के बेहद क़रीबी दोस्त और गायक कैलाश ख़ैर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। और साथ ही प्रार्थना की कि इस दुख भरे समय में भगवान् उनको और परिवार को हिम्मत प्रदान करे।
गायक कैलाश ख़ैर ने ट्ववीट कर जानकारी दी और कहा कि बड़े भाई शान की माता जी का निधन हो गया है। ‘परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थनाए। त्रिलोकाधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे प्रिय शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दें। अनन्त प्रार्थना ॐ शांति’।कैलाश ख़ैर के इस पोस्ट पर शान के फैंस कमेंट कर शोक प्रकट कर रहे हैं। और यह भी बताया कि शान अपनी माता जी के काफी निकट थे। उनकी मां सोनाली मुखर्जी भी एक गायिका थीं। कैलाश के अलावा गायिका श्रेया घोषाल और सोनू निगम नें भी शान की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

