दुःखद : थर्राया अमेरिका,स्कूल में गोलीबारी कर 19 मासूमों को उतारा मौत के घाट 

आज बुधवार बड़ी खबर मिल रही है कि अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने जमकर  गोलीबारी की है जिसके बाद इस भयानक कोहराम में गोली लगने से 22 लोगों की जान गई है। मृतकों में 19 बच्चे, हमलावर की दादी व दो शिक्षक शामिल हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने ने भी जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए चार दिन के शोक का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एक्शन का वक्त आ चुका है।

 आपको बतादें कि इस पर टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि गोलीबारी रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई। एबॉट ने कहा कि यह घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से ज्यादा घातक है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाकर उन्हें बेमौत मार गया। हमलावर बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी दादी को निशाना बनाया। इसके बाद उसने 19 बच्चों को गोली मार दी। दो शिक्षक भी उसकी चपेट में आ गए। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में 20 बच्चों को मार गिराया। 

हमलावर की पहचान- हमलावर का नाम सल्वाडोर रामोस है। यह इसी इलाके का रहने वाला था। स्कूल में 600 विद्यार्थी आते है जो सभी हमले मून घायल; है।   एक 60 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *