15 से 18 साल उम्र तक के 80 फीसदी लोगों को मिली पहली डोज़,जानिए आंकड़ा 

नई दिल्ली : आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया है कि 15 से 18 वर्ष की उम्र तक के 80 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। पूरी रिपोर्ट की मानें तो, आज मंगलवार सुबह 7 बजे तक भारत में दी गई कोविड वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 192.52 करोड़ से ज़्यादा बताई जा रही है।  12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च को शुरू किया गया था और अब तक इस आयु वर्ग के 3.30 करोड़ से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत ने तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक इस आयु वर्ग के 5.92 करोड़ लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। 

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी को शुरू हुआ। भारत ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। देश ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *