आज बाजार में लौटी रौनक, 290 अंक सेंसेक्स-निफ्टी में भी तेज़ी 

आज सप्ताह के तीसरे दिन कारोबारी बाजार में शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 288 अंक या 0.53 फीसदी ऊपर होकर आज 54,340 के स्तर पर खुला, अगर बात करे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 89 अंक या 0.55 फीसदी तेजी लेते हुए 16214 कके स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई है।आज बुधवार को बाजार खुलने के साथ लगभग 1178 शेयरों में तेजी आई, 459 शेयरों में गिरावट आई और 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते कारोबारी दिन मंगलवार का तेज शुरुआत करते हुए अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर आज 16,125 के स्तर पर बंबंद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *