यूपी में एक बार फिर शहरों के नाम बदलने की तैयारी है। इनमें लगभग 12 जिले शामिल हैं, लेकिन फिलहाल शुरुआत 6 जिलों से किए जाने की योजना है। जिन जिलों के नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार के पास में बदले जाने हैं उनमें अलीगढ़ को हरिगढ़ या आर्यगढ़, फर्रुखाबाद को पांचाल नगर, सुल्तानपुर को कुशभवनपुर, बदायूं को वेद मऊ, फिरोजाबाद चंद्र नगर और शाहजहांपुर को शाजीपुर करने की मुख हैं।
सभी जानतें है यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के ‘मठाधीश’ भी हैं। गोरखपुर का सांसद रहने के दौरान उन्होंने वहां के कई इलाकों के नामों को बदला,इसी नामकरण प्रक्रिया को आगे और जिलों पर लागू करने की खबर मिल रही है,हालांकि अभी तक तो योगी के पिछले कार्यकाल में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया, तो इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया।
अब खबर है कि यूपी के करीब 6 जिले ऐसे हैं, जिन पर अंदरखाने सहमति बन चुकी है और मुहर लग चुकी है। साथ ही, और ठोस ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ प्रपोजल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी है।
अलीगढ़ प्रशासन की ओर से मिली ख़बरों के मुताबिक़ बताया गया है कि ‘राजनीति और इतिहास विषय के प्रोफेसर के साथ कई बुद्धिजीवियों को जिले के इतिहास और राजनीति पर शोध कर नए नाम का सुझाव देने के लिए पिछले साल ही कहा गया था। छह महीने पहले तथ्यों के साथ नया नाम सरकार को प्रस्तावित भी कर दिया। उम्मीद है कि इस बार के विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।’
इन जिलों में भी तैयार हो रहे प्रस्ताव
मैनपुरी,संभल,देवबंद-,गाजीपुर,कानपुर,आगरा,शाहजहांपुर,फिरोजाबाद,बदायूं,सुल्तानपुर,फर्रुखाबाद,अलीगढ़

