देश के इन राज्यों में करवट बदलेगा मौसम,हो सकती है मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली : भारत के अधिकतर राज्यों में जहां लोग भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं और बीमार हो रहे हैं वहीं कुछ राज्य ऐसे भी है जहां तेज़ बारिश के साथ तेज आंधी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश होगी और इस दौरान तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अभी पारा और बढ़ेगा , यहां फिलहाल लोगों को गर्मी से निज़ात मिलने की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से और अंडमान में 6 अप्रैल को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो सकती है । इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 7 अप्रैल 2022 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। इस तेज आंधी की रफ्तार बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, में भारी बारिश और तेज आंधी चलेगी।