ये प्रदेश बेचेगा 15 जून से रोजाना 40 करोड़ की बिजली

आपको बतादें कि ऊर्जा सरप्लस राज्य हिमाचल प्रदेश 15 जून से हर दिन करीब 40 करोड़ रुपये की बिजली बाहरी राज्यों को बेचने का फैसला किया है। खुली बोली के हिसाब से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से बाहरी राज्य रोजाना चार करोड़ यूनिट बिजली की खरीद हो सकेगी। 15 सितंबर तक बिजली बेची जा सकेगी। तीन माह में बिजली बेचकर करीब 3,600 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। 65,000 करोड़ रुपये के कर्ज में दबी प्रदेश सरकार को बिजली बोर्ड आने वाले दिनों में थोड़ी राहत की सांस लेगा। 
प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में प्रदेश सरकार का शेयर होता है। बीते दिनों सरकार ने प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति को टालने के लिए अपने हिस्से के शेयर को ढाई रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर बिजली बोर्ड को बेचा था। प्रदेश में गर्मी बढ़ते ही बिजली उत्पादन भी बढ़ गया है। ऐसे में सरकार ने 15 जून से रोजाना चार करोड़ यूनिट बिजली बेचने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *