मुख्यमंत्री योगी बोले, हमने जो वचन दिए उन्हें निभाया, मंदिर वहीं बनाया…

लखनऊ : यूपी विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। जहां पांच फरवरी को बजट पेश करने के बाद राम मंदिर जाने को लेकर भाजपा और सपा में बयानबाजी लगातार जारी है। भाजपा ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन कराने का आमंत्रण दिया जिसे सपा नेताओं ने नहीं माना है।

 आज विधानमंडल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बात करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इसके  माध्यम से भारत के गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अयोध्या का पुराना गौरव वापस लौट आया है। हमें खुशी है कि हमने अपना वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया…। मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं। सीएम योगी के बयान पर सपा नेता अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। ये भ्रष्टाचार सरकार के संरक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *