Andhra Hostel : क्या 300 से ज्यादा वीडियो लीक हुए?

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में इस मामलें तौर पर छिपाकर लगाया गया कैमरा पाए जाने की बात सामने आई है।

 पुलिस का कहना है कि कोई कैमरा नहीं प्राप्त  हुआ है। छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने खनन मंत्री के. रविंद्र से शिकायत भी की कि प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर  रहा है। कृष्णा जिले के एसआर गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार मध्यरात्रि से सैकड़ों विद्यार्थी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।  छात्राओं ने रवींद्र से शिकायत करते हुए कहा, ‘हमें (छात्रों को) कॉलेज प्रबंधन पर भरोसा नहीं है क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने हमें धमकी दी है कि अगर हमने इस मामले की शिकायत की तो वे हमारे खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *