मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर राजधानी दून से पहुंचा था,जारी है पड़ताल 

देहरादून: गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ह्त्या पर कई खुलासे हुए है जिसमें ये भी है कि सिद्धू को गोली मारने वाला शूटर देहरादून में ठहरा हुआ था। ऐसे में एक बार फिर देहरादून का नाम इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में निकल कर आया है। शूटर गोली मारने के बाद नहीं, बल्कि वारदात से पहले देहरादून में ही था। इस बाबत पंजाब पुलिस, उत्तराखंड एसटीएफ और आईबी ने जांच की है।उससे मिलने जुलने और शरण देने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। 29 मई को मनसा में गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। हत्याकांड से अगले दिन उत्तराखंड का नाम भी इस मामले से जुड़ गया था।  बदमाशों की मदद करने के आरोप में दून से सटे इलाके से पकड़कर पंजाब पुलिस को सौंपा था। वह हेमकुंड साहिब की यात्रा कर लौट रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *