UP Election fourth phase : आज नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान ,मायावती ने दिया वोट

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चूका है सुबह से ही मतदान प्रक्रिया में लोग बढ़ चढ़ के योगदान दे रहे हैं।आपको बतादें कि चौथे आज के चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा नेता साक्षी महाराज सहित कई दिग्गज नेता मतदान करने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। कई नेता अपने परिवारों सहित वोटिंग के लिए आए। मायावती बुधवार सुबह ही मतदान करने के लिए लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लोगों से भी वोटिंग करने की अपील की। भाजपा नेता व सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *