चीन की नापाक हरकतों से सतर्क भारतीय सेना,मांगी मदद

भारत अब चीन से लगती बेहद संजीदा सीमा पर निगरानी को बढ़ाता दिख रहा है।  इसके लिए सेना ने अपनी क्षमताओं को विकसित किया है जिसके चलते जमीन से लगते संवेदनशील बॉर्डरों पर दुश्मन की कोशिशों को नाकाम करने के उदेश्य से भारतीय सेना अब नौसैनिक सेना का भी सहयोग ले रही है। 

खबरों की माने तो, भारतीय सेना इस वक्त नौसेना के जिन उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है, उनके जरिए बॉर्डर पर चीन के सैनिकों के जुटाव से लेकर उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर भी नजर रखी जा रही है। अभी वर्तमान समय में नौसेना ने चीन से लगती सीमा पर अपने पी-8आई (P-8I) लॉन्ग रेंज पैट्रोल एयरक्राफ्ट और हैवी ड्यूटी ‘सी गार्डियन ड्रोन्स’ तैनात हुए हैं। इन एयरक्राफ्ट्स के जरिए नौसेना आमतौर पर समुद्र और महासागरों में लंबी दूरी तक निगरानी रखती है। सेना के अनुरोध पर नौसेना का यह एयरक्राफ्ट सीमा पर खुफिया मिशन का हिस्सा है।अरुणाचल के तवांग में हुई झड़प के बाद स्थिति और गंभीर हुई है। इन्हीं के मद्देनजर सेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी तैयारियों में  नहीं लेना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *