नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किलें,अंडरवर्ल्ड कनेक्शन मामले में ईडी ने की छापेमारी

मुंबई: एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें फिर बड़ी नज़र आ रही है। जिसके चलते आर्यन खान ड्रग केस के बाद वो फिर एक बार चर्चा में हैं । प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने आज बुधवार सुबह नवाब मलिक के घर पर छापेमारी की है। सुबह सात बजे ईडी की टीम नवाब के घर पर जा धमकी है। आज सुबह तड़के ही आठ बजे से उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो,हवाला मामले में ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों में मलिक का नाम सबसे विशेषकर सामने आया है।प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को महाराष्ट्र की ठाणे जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने दाउद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। इकबाल कासकर से इसी मामले में पूछताछ जारी है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इकबाल कासकर ने नवाब मलिक का नाम भी लिया था, जिसके बाद ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले  ईडी ने विशेष कोर्ट में कहा कि इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम की वैश्विक आतंकवादी की छवि का इस्तेमाल कर सेलिब्रिटीज और बिल्डरों से फिरौती निकलवाता था। 

दाऊद के करीबियों से खरीदी जमीन?
दरअसल,नवंबर, 2021 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक को लेकर कहा था कि नवाब मलिक ने मुंबई में दाऊद के करीबियों से जमीन खरीदी थी। इसमें एक मुंबई बम धमाकों में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *