आज पूरा देश महाशिवरात्रि का महापर्व मना रहा है। वहीँ आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान किया जाएगा। आज यूपी सीएम योगी ने बोला कि हमने जो कहा था वो हमनें किया है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। क्या ये काम सपा-बसपा और कांग्रेस वाले करवा पाते? ये 500 वर्षों से मामला अटका हुआ था। आज गरीबों को हम राशन दे रहा है। पेंशन, मकान सारी सुविधाएं दी जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पिपराइच में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में बुलडोजर और विकास साथ-साथ चलेगा। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ में शिवमंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लड़कियों के साथ उन्होंने सेल्फी भी लीं ।अब तो महारथियों के रणकौशल का इम्तिहान है। इसलिए साधन नहीं, साधक अहम है। दिखाई भी दे रहा है। सुनाई भी दे रहा है। अब चुनाव उस दौर में पहुंच गया है जहां छवियां अहम हैं।
प्रियंका गांधी ने लखनऊ शिवमंदिर में की पूजा,गोरखपुर में बोले सीएम योगी

