धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का किया पूजन

उत्तराखंड सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से हम जीत हांसिल करेंगें ये तय है। उन्होंने ये भी कहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बननी है। उन्होंने इस बात को पूरे विश्वास से कहा है।  पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने को तैयार है। आज चंडी घाट पुल के नीचे स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शामिल होने पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के अलावा आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पूर्णाहुति कार्यक्रम पर आने का अवसर मिला।

उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि तहेदिल से शुभकामनाएं भी दी। इस मिशन के प्रमुख आशीष गौतम ने आज बताया कि सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण हुए। है, इसलिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लिया गया था। सोमवार को सामाजिक कार्यक्रम तो हो गया लेकिन कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होनी है। इसमें राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व सीएम ने राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, लव शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *