लखनऊ : सपा नेता अखिलेश यादव हार के बाद से लगातार बीजेपी सरकार पर तंज कस्ते नज़र आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अन्न योजना के चलते फ्री दिए जाने वाले राशन पर अखिलेश ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट शेयर किया है और लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली सही नहीं है उन्होंने कहा है कि चुनाव के समय फ्री राशन का वादा करने वाले चुनाव खत्म होने के बाद शर्त रखकर राशन कार्ड सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं।
अखिलेश के आज जारी इस इस ट्वीट में उन्होंने ये भी मेंशन किया है कि ‘मुफ्त राशन देते समय तो कोई घोषणा नहीं हुई थी कि परिस्थितियों की शर्त रखकर राशन-कार्ड को वापस कार्यालय में सरेंडर करने की मुनादी की जा रही है इसके अलावा इन राशन-कार्ड से लिये गए गेहूं, चावल, चना, तेल व नमक तक को बाजार भाव से वसूलने की धमकी दी जा रही है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की घटना पर भी आक्रोश जताया है।

