आज मंगलवार को अमूल दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर जब तक लोगों पर होता उससे पहले ही उन्हें एक और महंगाई का झटका झेलना पड़ गया है। जी हां, काफी दिनों से स्थिर रहने के बाद गैस सिलेंडर के दाम को भी बढ़ा दिया गया। यानी मार्च की पहली तारीख को लोगों पर महंगाई का डबल अटैक हुआ। दूसरी तरफ कमर्शियल गैस का सिलेंडर 105 रुपये महंगा कर हो गया है।
मंगलवार से लागू हुईं नई कीमतें
आपको बतादे कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है,जिसके बाद अब होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। दाम में बढ़ोतरी के बाद अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये कर दी गई है।
रेलू गैस के दाम स्थिर-
घरेलु जनता के लिए खुशखबरी है कि इसके दामों अभी भी स्थिर ही रखा गया है। इसमें छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई और न ही किसी तरह की कोई बढ़ोतरी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ।
वित्त मंत्री ने कहा –सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार मूल्यांकन कर रही है और हर घटनाक्रम पर बारीकी से निगरानी करते हुए आयात बिल पर विचार कर रही है। इसके अलावा जापानी रिसर्च एजेंसी नोमुरा ने भी कहा है कि अगर युद्ध आगे बढ़ा तो एशिया में इसका सबसे ज्यादा असर भारत पर होने वाला है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है

