26 जुलाई को तिरंगा यात्रा से झूमेगा प्रदेश,जानिए क्या चल रहीं तैयारी ?

हरिद्वार : भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से,कारगिल विजय दिवस पर दो दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालने वाला है। आगामी 26 जुलाई को सभी जिलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू की गई हैं। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 25 जुलाई से कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। 

यह यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर लाल चौक से शुरू होकर कारगिल में संपन्न होगी। 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक पर विजय दिवस मनाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने राज्यों में शहीदों के घरों के आंगन से मिट्टी लाने का निर्देश दिए हैं। जो शहीदों की अमरता के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में युद्ध स्मारक पर समर्पित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। ध्वजारोहण बाइकों के कारवां को श्रीनगर के लाल चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *