यूपी योगी सरकार का चुनावी बजट हुआ पेश,कई कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन हैं,और आज के सत्र में यूपी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। आज सुबह वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत पहुंचाने के लिए ही है। इसमें प्रदेश ढ़ांचागत विकास के लिए भी तैयारियां है इसके भी इंतज़ाम किये गए हैं। आपको बतादें कि यूपी प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने बजट के विषय में कहा कि इस बजट से तीन हजार करोड़ रुपये युवाओं के रोजगार पर दिया जाएगा।

आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें अधिवक्ताओं के लिए भी स्पेशल बजट लाया गया है और गन्ना किसानों का बचा हुआ पैसा भी दिया जाएगा। बुधवार को सदन की चर्चा शुरू हुई तो विपक्षी पार्टी ने विधानसभा में हंगामा शुरू करदिया । जिसके कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए रोक दी गई। 


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। जनता परेशान है, त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनतात्रस्त हो चुकी है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश में सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *