बोर्ड परीक्षा छात्रों के एडमिट कार्ड हुए जारी,जानिए अहम बात 

लखनऊ :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाओं में बैठने परीक्षार्थी अपने स्कूल से यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड ले सकते हैं। वहीं जिन स्कूल प्रभारियों ने अपने स्कूल के छात्रों के प्रवेश-पत्र 2023 डाउनलोड नहीं किए हैं तो आधिकारिक वेबसाइट यानी upmsp.edu.in पर अपने स्कूल के लॉग इन के ज़रिये इसे प्राप्त कर सकते हैं, यहाँ से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। छात्र जान ले कि उनके पास ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है। 
यूपी बोर्ड एग्जाम हॉल टिकट लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपने संबंधित स्कूल पाहून पहुंचना पड़ेगा। विद्यार्थी प्रवेश-पत्र लेने के साथ ही इन्हें अपने स्कूल प्रिंसिपल से हस्ताक्षर मय मुहर लगवा कर सत्यापित जरूर करा सकते हैं। बिना सत्यापन वाले प्रवेश-पत्र से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निजी छात्र हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *