त्रिपुरा: आज शनिवार को पीएम मोदी त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोले किभाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्त किया है और पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चन्दा देना जरूरी हुआ करता था लेकिन अब भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति को खत्म ही कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार आज बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से बहुत सकारात्मक विकास हुआ है।
आज प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा ने अमबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे जब उन्होंने ये अपने भाषण में कहा।पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। पीएम बोले कि मुझे आवाज़ आ रही है कि इस बार भी फिर डबल इंजन सरकार !
पीएम ने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि ‘कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। भाजपा के राज में कानून का शासन है।

