कांग्रेस का नाम ही छलावा : जेपी नड्डा 

जगदलपुर : आज शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बघेल में कांग्रेस पर निशाना  साधा, और कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। उनका एक-एक नेता लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की राजनीतिक नीति का हिस्सा है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या को लेकर कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां नक्सली हमलों में बढ़ोतरी आई और जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन रहा। जो कल रात घटना हुई, उससे मन बहुत द्रवित है। जेपी नड्डा शनिवार को जगदलपुर में सभा से रूबरू होते हुए कहा। 
यह इनके प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *