नई दिल्ली : आज शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में हैप्पीनेस उत्सव में अपना कुछ अलग ही अंदाज़ पेश किया। आज इस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम केजरीवाल ने यहां ढोल पीटे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में पंजाब के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे हुए थे।
इस प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन गुरुवार को स्कूल दौरे के बाद उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कालकाजी स्थित वीर सावरकर सर्वोदय विद्यालय में उनसे मिले थे। उन्हें ध्वजवाहक के रूप में पंजाब की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के साथ चर्चा में मनीष सिसोदिया ने कहा कि “आज हम शिक्षा के क्षेत्र में जो कुछ भी करते हैं, उसका उद्देश्य देश की तरक्की होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में सरकार के स्कूल प्रमुख और शिक्षकों ने काम किया है, ठीक उसी तरह पंजाब सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को एक शिक्षा मंत्री की तरह सोचने और पंजाब में शिक्षा क्रांति शुरू करने की जरुरत है।
सिसोदिया ने आज इस कार्यक्रम में ये भी कहा कि बच्चों में उद्यमिता माइंडसेट विकसित करने के लिए अब दिल्ली के स्कूलों में उद्यमिता माइंडसेट करिकुलम लागू कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों में उद्यमिता माइंडसेट पहले से ही है। शिक्षा टीम ने दुनिया भर में शिक्षा के विभिन्न मॉडलों का अध्ययन किया है।

